महाराजगंज के लक्ष्मीपुर वन रेंज में पेड़ की टहनी पर आराम करता तेंदुआ कैमरे में कैद हुआ।
बढ़ती गर्मी के बीच तेंदुआ छांव में सुकून तलाशता दिखा, जबकि कुछ लोग उसके करीब जाकर वीडियो और रील बनाते नजर आए।
वन विभाग ने लोगों से दूरी बनाए रखने और वन्यजीवों को परेशान न करने की अपील की है।